सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड ने आयोजित की बैठक, माला आर्य को मिली बड़ी जिम्मेदारी

हल्द्वानी सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड द्वारा आज पनचक्की पर स्थित इन टाउन रेस्टोरेंट में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रदेश और जिले के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

*माला आर्य को मिली बड़ी जिम्मेदारी*
बैठक में माला आर्य  को गोलापार मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया और कहा कि माला आर्य  गोलापार मंडल महिला मंडल को आगे बढ़ाएंगी और व्यापारी हितों के लिए काम करेंगी।

*कार्यक्रम में मौजूद रहे पदाधिकारी*
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष लखन निगलटिया, प्रदेश महामंत्री भुवन भट्ट, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रताप जोशी, प्रदेश सचिव चंदन बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता संजय त्यागी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तरुण वानखेडे, जिला प्रभारी संजय बिष्ट, सह प्रभारी राहुल जोशी, जिला महामंत्री मनोज पाण्डे, मुखानी मंडल अध्यक्ष प्रवीण जोशी और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

*महिला पदाधिकारियों की मौजूदगी*
कार्यक्रम में प्रदेश महिला प्रभारी सीमा बत्रा, प्रदेश सह प्रभारी गंगासाही, प्रदेश महामंत्री ज्योति अवस्थी, कुमाऊं महिला मंडल अध्यक्ष काजल खत्री, जिला महामंत्री बबिता हलदार, मंडल प्रभारी मंजू भट्ट, शहर महामंत्री नीना गुप्ता और तरनजीत कौर आदि महिला पदाधिकारी भी मौजूद रहीं।


Advertisements

गिरीश भट्ट

मुख्य संवाददाता - मानस दर्पण