महिला कांग्रेस हल्द्वानी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया भव्य स्वागत, विधायक सुमित हृदयेश ने दी शुभकामनाएं

हल्द्वानी, 22 जून —महानगर महिला कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का आज स्वराज आश्रम, कांग्रेस भवन में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त सदस्यों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए और माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हल्द्वानी के लोकप्रिय विधायक माननीय सुमित हृदयेश ने सभी पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष श्रीमती मधु सांगुड़ी ने उपस्थित पदाधिकारियों को एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन महिला कांग्रेस की प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी श्रीमती रेनू तोमर द्वारा किया गया।

इस आयोजन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही, जिनमें जिलाध्यक्ष श्री राहुल छिम्वाल, श्री सुहैल अहमद सिद्दीकी, जिला उपाध्यक्ष श्री सतनाम सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती भागीरथी बिष्ट, श्री मलय बिष्ट, श्रीमती नीमा भट्ट, श्रीमती मंजू पांडे आदि शामिल रहे।

नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है:
ब्लॉक अध्यक्ष: सविता गुरुरानी, दीपा गोस्वामी, तलत
उपाध्यक्ष: गीता बहुगुणा, राधा चौधरी, मुन्नी पंत, मीनाक्षी नयाल
महामंत्री: पुष्पा मेहता, भगवती पांडे, देवकी आर्य, कनक जीना, मुन्नी जोशी, वंदना ढोढल, रजनी देवी
सचिव: भागीरथी उप्रेती, शांति कोरंगा, शाइस्ता बेगम, शबनम, मंजू आर्य, राखी आर्य, पुष्पा जोशी, पूजा देवी
मीडिया प्रभारी/प्रवक्ता: रेनू तोमर

कार्यक्रम के अंत में संगठन की एकजुटता और महिला सशक्तिकरण को लेकर सभी ने मिलकर संकल्प लिया।


Advertisements

गिरीश भट्ट

मुख्य संवाददाता - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page