नैनीताल: जनसंपर्क अभियान में जुटे हेम आर्य, किसानों की समस्याएं सुनीं

नैनीताल। बजूँन, मंगोली, खमारी, थपला, जलाल गाँव आदि क्षेत्रों में प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार की जनकल्याण योजनाओं के बारे में जनता को जानकारी देने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान किसानों ने अपनी समस्याएं बताईं।

किसानों ने कहा कि उन्हें खेत में बीज बोने के लिए ट्रैक्टर मिल गया है, लेकिन डीजल पंपों में खुला नहीं दिया जा रहा है, जिससे उन्हें बहुत परेशानी हो रही है। किसानों का कहना है कि वे ट्रैक्टर पंपों में नहीं ले जा सकते हैं।

इस पर हेम आर्य ने बताया कि वे जिलाधिकारी से वार्ता कर किसानों को जल्दी राहत दिलवाएंगे। उन्होंने मोटर रोड में डामरीकरण का कार्य का भी मुआयना किया और गुणवत्ता की ओर ज़्यादा ध्यान देने को कहा।

इसके बाद, जलाल गाँव में धर्म सिंह जी के पुत्र अर्जुन सिंह की मृत्यु होने पर उनके घर सांत्वना देने गये। ग्राम सभा थपला में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता करम सिंह नेगी की मृत्यु हुई थी, उनके घर पर भी आर्य सांत्वना देने गये। उनके साथ मण्डल उपाध्यक्ष हेम बहखूँडी, पूर्व मंडल महामंत्री केसव पंत, महेश पंत, रघुवर सिंह, शिव सिंह, दलीप सिंह, हीरा सिंह नेगी, पितांबर पंत, खीम सिंह बिष्ट, कुन्दन सिंह विष्ट, गोपाल दत्त, पान सिंह, किशन जोशी, उप प्रधान, प्रधानपति गिरीश जोशी, चंदन सिंह कार्की आदि लोग शामिल थे।


Advertisements

गिरीश भट्ट

मुख्य संवाददाता - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page