खुर्पाताल ग्रामीण प्रीमियर लीग: सीलमोड़ीया की टीम ने जीती ट्रॉफी, फाइनल में जगोड़ा को हराया

नैनीताल। ग्रामीण क्षेत्रीय प्रीमियर लीग खुर्पाताल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आज उत्साहपूर्ण माहौल में खेला गया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हेम आर्य रहे। आयोजकों की ओर से मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता में नैनीताल जिले की कुल 20 टीमों ने भाग लिया।
फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए जगोड़ा की टीम ने 12 ओवर में सभी विकेट खोकर 136 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीलमोड़ीया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 10 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
मुख्य अतिथि हेम आर्य ने विजेता टीम को 12 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 8 हजार रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। अंपायर की भूमिका भूपेंद्र कुमार और अजय कनवाल ने निभाई, जबकि मैच का आंखों देखा हाल हेमंत बिष्ट ने सुनाया।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकी देवी, गोविंद अधिकारी, हंसी नेगी, प्रेमा मेहरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य त्रिलोक राठौर, पूर्व प्रधान बजून गोविंद राणा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश मेहरा, विक्रम कनवाल, तारा कनवाल, मनीष कनवाल, बबलू राठौर, दीपक बिष्ट, दर्शन कनवाल और दिगंबर सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद


Advertisements

गिरीश भट्ट

मुख्य संवाददाता - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page