कमला दुर्गापाल ने जयपुर खीमा पदमपुर देवलिया से क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव जीता, विकास का वादा दोहराया

मोटाहल्दू  जयपुर खीमा पदमपुर देवलिया से क्षेत्र पंचायत चुनाव में कमला दुर्गापाल ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नीमा अधिकारी को 42 वोटों के अंतर से पछाड़ दिया। कमला दुर्गापाल को कुल 701 वोट प्राप्त हुए, जबकि नीम को 659 और तीसरी प्रत्याशी कविता जोशी को केवल 528 वोटों से ही संतोष करना पड़ा।

कुल 1977 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें से 80 मत खारिज हो गए। चुनावी मैदान में कमला दुर्गापाल ने अपने अनुभव और विकास कार्यों के दम पर एक बार फिर जनता का भरोसा जीत लिया।

पूर्व प्रधान रही हैं कमला दुर्गापाल
कमला दुर्गापाल पूर्व में भी ग्राम प्रधान रह चुकी हैं और अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सड़क निर्माण, जल व्यवस्था, स्वच्छता, और महिलाओं के लिए स्वरोजगार जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाओं को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। उन्होंने जीत के बाद कहा, “जनता का आशीर्वाद और विश्वास मेरे लिए सबसे बड़ी पूंजी है। मैं अपने हर वादे पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी।”

राज्य आंदोलनकारी की माता हैं कमला दुर्गापाल
कमला दुर्गापाल, किसान सेवा सहकारी समिति मोटाहल्दू के निवर्तमान अध्यक्ष एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी हेमचंद्र दुर्गापाल की माता हैं। उनके सामाजिक और राजनीतिक अनुभव ने भी इस जीत में बड़ी भूमिका निभाई।

क्षेत्रवासियों का जताया आभार
जीत के बाद उन्होंने क्षेत्र पंचायत के सभी मतदाताओं का आभार जताया और कहा कि, “भविष्य में भी क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। यह जीत सिर्फ मेरी नहीं, पूरे जयपुर खीमा पदमपुर देवलिया क्षेत्र की है।”

राजनीतिक गलियारों में चर्चा
कमला दुर्गापाल की इस जीत को महिला सशक्तिकरण और विकास की जीत माना जा रहा है। वहीं स्थानीय राजनीतिक हलकों में अब यह चर्चा का विषय बन गया है कि उनका अनुभव और नई भूमिका किस दिशा में क्षेत्र को लेकर जाएगा।


Advertisements

गिरीश भट्ट

मुख्य संवाददाता - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page