देवलचौड़ में सफाई अभियान का निरीक्षण, सड़क-नालियों में कूड़ा फेंकने पर होगी कार्रवाई

हल्द्वानी। 3 फरवरी 2026 को जिला पंचायत नैनीताल की अध्यक्ष श्रीमती दीपा दरम्वाल ने रामपुर रोड स्थित देवलचौड़ क्षेत्र में चलाए जा रहे सफाई अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि कूड़े को सड़क, नहर व नालियों में न डालें, बल्कि कूड़ा गाड़ी में ही डालकर स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि अपने क्षेत्र को स्वच्छ रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसमें आमजन का सहयोग अमूल्य है। उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाया जा सके।
निरीक्षण के दौरान टीम में जिला पंचायत नैनीताल के कर अधिकारी श्री विजय बिष्ट, राजस्व निरीक्षक श्री चंद्रपाल सिंह बिष्ट, टीसी श्री दीवान सिंह, श्री नितिन बिष्ट, श्री पंकज जोशी सहित पर्यावरण मित्र भी शामिल रहे। अभियान के दौरान क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


Advertisements

गिरीश भट्ट

मुख्य संवाददाता - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page