हेम आर्य ने ग्रामीणों से की मुलाकात, समस्याएं सुनीं

नैनीताल। वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता हेम आर्य ने जन मिलन कार्यक्रम के तहत लोहाली, तुरखीना, चमड़िया क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने फूलमाला पहनाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
ग्रामीणों ने लोहाली सिचाई पम्प योजना के शेष कार्य को पूर्ण करने की मांग उठाई। हेम आर्य ने आश्वासन दिया कि वे जनता की इस समस्या का समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
इसके बाद, हेम आर्य ने लोहाली के प्रमुख व्यवसायी श्री कुंवर सिंह बिष्ट जी के सुपुत्र के विवाह समारोह में पहुंचकर शुभकामनाए और बधाई प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह बिष्ट ने किया।
इस दौरान पंडित उमेश कांडपाल, गौरव सिंह जलाल, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, हयात सिंह महरा, पूरन सिंह बिष्ट, गोथन सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह बिष्ट, कुबेर सिंह बिष्ट, ईश्वर सिंह बिष्ट, तारा सिंह बिष्ट, धर्मेंद्र सिंह बिष्ट, कृपाल सिंह बिष्ट, मनोज सिंह अधिकारी, राम सिंह बिष्ट, हेमन्त सिंह बिष्ट सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।







