आम बजट 2026 निराशाजनक, अर्थव्यवस्था में बढ़ाएगा अनिश्चितता: सुमित हृदयेश

हल्द्वानी। आम बजट 2026 को लेकर हल्द्वानी विधायक श्री सुमित हृदयेश ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि किसी भी बजट का सबसे बड़ा पैमाना शेयर बाजार की प्रतिक्रिया होती है, लेकिन बजट पेश होते ही सेंसेक्स और निफ्टी में आई भारी गिरावट ने यह साफ कर दिया है कि यह बजट पूरी तरह निराशाजनक है।
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि फ्यूचर ट्रेडिंग पर टैक्स लगाना सरकार की एक गंभीर भूल है। इसके ऐलान के साथ ही शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई, वहीं सोना-चांदी के दामों में भी अचानक कमी आई है। ये सभी संकेत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय रुपये की साख पर नकारात्मक असर डालने वाले हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे आपदा-प्रभावित पहाड़ी राज्य के लिए बजट में किसी भी प्रकार के विशेष पैकेज की घोषणा न किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे साफ होता है कि केंद्र सरकार को पहाड़ी राज्यों की समस्याओं और जरूरतों की कोई चिंता नहीं है।
सुमित हृदयेश ने आरोप लगाया कि इस बजट से न तो बेरोजगार युवाओं को कोई राहत मिली है, न महिलाओं को और न ही किसानों को कोई ठोस लाभ दिया गया है। उन्होंने कहा कि आम जनता जिन उम्मीदों के साथ बजट की ओर देख रही थी, यह बजट उन सभी अपेक्षाओं के बिल्कुल विपरीत साबित हुआ है।
उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर यह बजट देश की अर्थव्यवस्था में स्थिरता लाने के बजाय अनिश्चितता पैदा करने वाला है और आम लोगों के हितों की पूरी तरह अनदेखी करता


Advertisements

गिरीश भट्ट

मुख्य संवाददाता - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page