उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों में बच्चों को पाठ्यचर्या में श्रीमद् भगवत गीता का अध्ययन भी कराया जाए। इसके अलावा, शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों के लिए अगले 10 सालों के स्पष्ट प्लान पर कार्य किया जाए।

*नए निर्देश*

– बरसात शुरू होने से पहले राज्य के सभी स्कूलों का निरीक्षण किया जाए और स्कूल के रास्तों और पुलों की स्थिति के साथ ही अन्य मूलभूत सुविधाओं को भी देखा जाए।
– प्रत्येक जनपद में प्रथम चरण में कलस्टर विद्यालय में एक-एक आवसीय हॉस्टल बनाया जाए।
– 559 कलस्टर विद्यालयों के 15 किमी के अन्तर्गत छात्र-छात्राओं की परिवहन व्यवस्था के लिए जल्द प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए आवश्यक संसाधनों में कोई कमी नहीं होने दी जायेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का राज्य में प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में और तेजी से कार्य किये जाएं।

अन्य निर्देश

– स्कूलों में एनसीसी और एन.एस.एस को बढ़ावा दिया जाए।
– राज्य में शिक्षा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए राज्य के औद्योगिक प्रतिष्ठानों से सी.एस.आर फण्ड के तहत सहयोग के लिए अनुरोध भी किया जाए।
– जीर्ण-शीर्ण विद्यालयों में मरम्मत के कार्यों में तेजी लाई जाए।
– स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए।


Advertisements

गिरीश भट्ट

मुख्य संवाददाता - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page