विश्व पर्यावरण दिवस पर पौध संरक्षण के लिए अभियान

हल्द्वानी में सारथी फाउंडेशन समिति द्वारा पर्यावरण दिवस पर एक अनोखा अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य पौधों की सुरक्षा और संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना था।

*पौधों को बचाना पौधे लगाने से ज्यादा महत्वपूर्ण*

सारथी फाउंडेशन समिति के अध्यक्ष नवीन पन्त ने कहा कि पौधों को बचाना पौधे लगाने से ज्यादा महत्वपूर्ण है। यदि हम लगे हुए पौधों को बचाने में सफल होते हैं, तो यह पेड़ लगाने से ज्यादा महत्वपूर्ण कार्य होगा।

*प्लास्टिक थैलों का उपयोग बंद करने का आग्रह*

सारथी फाउंडेशन समिति के सचिव ज्ञानेंद्र जोशी ने कहा कि प्लास्टिक थैलों का उपयोग बिल्कुल बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कपड़े के थैलों का उपयोग करके हम पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सकते हैं।

*पौधरोपण और देखभाल की जिम्मेदारी*

संस्था पदाधिकारियों द्वारा हल्द्वानी के बिठोरिया नं 1 क्षेत्र में जाकर 1 आम के पौधे का रोपड़ किया गया और संस्था के कोषाध्यक्ष कमल जोशी को पेड़ की देखभाल की जिम्मेदारी दी गई।

*जनता के बीच जाकर पर्यावरण संदेश*

सारथी फाउंडेशन समिति के सदस्यों द्वारा जनता के बीच जाकर पर्यावरण संदेश दिया गया और लोगों से आग्रह किया गया कि वे पौधों को बचाने और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने के लिए आगे आएं।


Advertisements

गिरीश भट्ट

मुख्य संवाददाता - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page