हल्द्वानी में शिक्षा माफिया पर बड़ा वार! 46 स्कूलों को नोटिस, अब नहीं चलेगी मनमानी
महंगी किताबों का खेल उजागर, प्रशासन सख्त—3 दिन में जवाब नहीं तो मान्यता पर लटक सकती है तलवार

हल्द्वानी, 8 अप्रैल 2026
हल्द्वानी में निजी स्कूलों की मनमानी पर आखिरकार जिला प्रशासन ने बड़ा शिकंजा कस दिया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर प्रशासन और शिक्षा विभाग की संयुक्त जांच में निजी स्कूलों और बुक सेलरों के गठजोड़ का बड़ा खुलासा हुआ है। इसके बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने 46 निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।
अंततः शांति विजयी, युद्ध पराजयी
जांच के दौरान सामने आया कि अभिभावकों को सस्ती एनसीईआरटी किताबों की जगह निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा था। कई दुकानों से स्कूलों द्वारा जारी पर्चियां भी बरामद हुईं, जिनमें अभिभावकों को केवल तय दुकानों से ही कॉपी-किताब खरीदने के निर्देश दिए गए थे।
सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में गठित जांच समिति की रिपोर्ट में कई गंभीर अनियमितताएं उजागर हुई हैं। इनमें अभिभावकों पर दबाव बनाना, महंगी किताबें थोपना, सीबीएसई के नियमों का उल्लंघन करना और स्कूलों की वेबसाइट पर फीस व अनिवार्य सूचनाएं सार्वजनिक न करना प्रमुख हैं।
सीईओ द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि यह कृत्य शासन और सीबीएसई के निर्देशों का खुला उल्लंघन है। सभी संबंधित स्कूलों को 11 अप्रैल 2026 शाम 5 बजे तक स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर मान्यता रद्द करने, संबद्धता समाप्त करने और कानूनी कार्रवाई समेत कड़े कदम उठाए जाएंगे।
अभिभावकों को मिलेगी राहत, स्कूलों में मचा हड़कंप
इस कार्रवाई के बाद निजी स्कूलों में हड़कंप मच गया है, वहीं अभिभावकों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। लंबे समय से चल रही शिकायतों के बाद प्रशासन का यह कदम शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
इन 46 स्कूलों को भेजा गया नोटिस:
वेदान्तम इंटरनेशनल स्कूल, दमुवादूंगा
ग्रीन सिटी पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
ग्रीन सिटी पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
आदर्श पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
आरूष पब्लिक स्कूल, कुंवरपुर हल्द्वानी
न्यू बाल संसार पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
चिल्ड्रन वैली पब्लिक स्कूल, बरेली रोड हल्द्वानी
डी लैम्प पब्लिक स्कूल, दमुवादूंगा हल्द्वानी
दपर्ण चिल्ड्रन गार्डन पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
ईमैनुअल पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
ग्रीन वुड पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
जी-किड्स पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
हिमालया विद्या मन्दिर, हल्द्वानी
इन्सपिरेशन सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, हल्द्वानी
देवभूमि पब्लिक स्कूल, देवलचौड़ हल्द्वानी
जय दुर्गे पब्लिक स्कूल, दमुवादूंगा हल्द्वानी
किड्स केयर पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
किंग्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
काठगोदाम पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
लिटिल जीनियस पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
लिटिल स्पार्कल एकेडमी, हल्द्वानी
मानस पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
नेशनल पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
न्यू सनसाईन पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
शेमफोर्ड पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
सेंट लुक्स पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
श्री कृपा पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
सेंट जार्ज पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
सनराईज पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
समिट पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
विवेकानन्द पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
सन बीम पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
एसकेएम पब्लिक स्कूल, देवलचौड़ हल्द्वानी
फन विथ ड्राइंग पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
टेंडर फीट पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
विजडम पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
वुडलैंड पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
वीवीएम पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
होली एंजेल पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
पीडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
न्यू फैंग लैंड पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी
दून पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी
आर्यमान विक्रम बिड़ला पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी







