उत्तराखंड में बड़ा एक्शन: CM धामी ने हरिद्वार जमीन घोटाले में 12 अधिकारियों पर गिरी गाज

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार नगर निगम में हुए 54 करोड़ रुपये के जमीन घोटाले पर कड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में दो आईएएस और एक पीसीएस अधिकारी समेत 12 अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है।

निलंबित अधिकारी:

कर्मेंद्र सिंह: हरिद्वार नगर निगम के तत्कालीन प्रशासक और मौजूदा जिलाधिकारी
वरुण चौधरी: तत्कालीन नगर आयुक्त, नगर निगम हरिद्वार
अजयवीर सिंह: हरिद्वार के तत्कालीन एसडीएम
निकिता बिष्ट: वरिष्ठ वित्त अधिकारी, नगर निगम हरिद्वार
विक्की: वरिष्ठ वैयक्तिक सहायक
राजेश कुमार: रजिस्ट्रार कानूनगो, तहसील हरिद्वार
कमलदास: मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, तहसील हरिद्वार

पूर्व में निलंबित अधिकारी:

आनंद सिंह मिश्रवाण: प्रभारी अधिशासी अभियंता
लक्ष्मी कांत भट्टू: कर एवं राजस्व अधीक्षक
दिनेश चंद्र कांडपाल: अवर अभियंता

सेवा समाप्त:

रविंद्र कुमार दयाल: प्रभारी सहायक नगर आयुक्त
वेदपाल: सम्पत्ति लिपिक (सेवा विस्तार समाप्त)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोकसेवा में ‘पद’ नहीं बल्कि ‘कर्तव्य’ और ‘जवाबदेही’ महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भ्रष्टाचार मुक्त नई कार्य संस्कृति विकसित करने के लिए सभी लोक सेवकों को इसके मानकों पर खरा उतरना होगा


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page