देश में 85 नए केंद्रीय विद्यालय को स्वीकृति, चार नए केंद्रीय विद्यालय उत्तराखंड में खोले जायेगे

पूर्व केंद्रीय मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा देश में 85 नए केंद्रीय विद्यालय को स्वीकृति प्रदान किए जाने पर आभार जताया है। जिसमें से चार नए केंद्रीय विद्यालय उत्तराखंड में भी खोले जाने हैं। सांसद श्री भट्ट ने बताया कि राज्य को देश की मोदी सरकार ने चार केंद्रीय विद्यालय की सौगात दी है जिसमें उनके द्वारा भी द्वाराहाट क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय की मांग को लेकर पूर्व में पत्राचार करते हुए वार्ता भी की थी। आज आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट ने 85 नए केंद्रीय विद्यालयों को स्वीकृति प्रदान की है जिसमें चार उत्तराखंड में भी खोले जाएंगे और उनमें द्वाराहाट भी एक है। श्री भट्ट ने बताया कि देशभर में केंद्रीय विद्यालय लगभग 5872 करोड रुपए से बनाए जाएंगे जिसमें 82560 छात्रों को शिक्षा मिलेगी और 5388 स्थाई नौकरियां भी दी जाएगी। श्री भट्ट ने देश की यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी वह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का आभार जाताया है।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page