हल्द्वानी क्षेत्र में स्मैक और अवैध देशी शराब की तस्करी करते हुए 02 अभियुक्तों को अलग–अलग मामलों में किया गिरफ्तार

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही

ड्रग फ्री देवभूमि मिशन को सार्थकता प्रदान करने के उद्देश्य से जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थों को वृहद स्तर पर चैकिंग अभियान चलाये जाने तथा तस्करों की गिरफ्तारी करने के सख्त दिशा-निर्देश दिये गये हैं।

जिस क्रम में श्री मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व श्री अमित कुमार सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा श्री विजय मेहता प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने व नशे की प्रवृति पर रोकथाम लगाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में दिनांक 21.02.2026 को पुलिस टीम द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 02 अलग–अलग मामलों में 02 अभियुक्तों को क्रमशः स्मैक और अवैध देशी शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया।

👉 पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान एफ0टी0आई0 के सामने पुराने खण्डहर से अभियुक्त सलमान कुरैशी पुत्र मुर्सलीन कुरैशी निवासी नई बस्ती अस्थाना मस्जिद के पास इन्द्रानगर वनभूलपुरा नैनीताल को 7.40 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली हल्द्वानी पर एफआईआर न0 65/2026 धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी टीम –
▫️उ0नि0 रवीन्द्र राणा प्रभारी चौकी मेडिकल
▫️कानि0 दिनेश नगरकोटी -मेडिकल

👉 पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान पी0डब्ल्यू डी गेट मण्डी बाई पास चौकी क्षेत्र मण्डी से अभियुक्त भीम सिंह पुत्र गोपाल सिंह नि0 ग्राम कलसीमा पो0 औ0 चौमू अल्मोड़ा हाल निवासी हाथीखाल गौरापड़ाव हल्द्वानी नैनीताल को 58 पाउच माल्टा स्पेशल मसालेदार देशी शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली हल्द्वानी पर एफ0आई0आर0न0 66/2026, धारा- 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी टीम –
▫️ उ0नि0 प्रेम राम विश्वकर्मा, प्रभारी चौकी मंडी
▫️कानि0 ललित मेहरा


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page